
नई दिल्लीः नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था । अब उनके एक ट्वीट ने राजनितिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
Advertisement Space
राहुल गांधी ने Gen-Z सी ऐसी मांग की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बवाल मच गया है। इसे लेकर वह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट किया,जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen-Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं, जय हिंद। राहुल गांधी ने इस पोस्ट के जरिए जेन-जी यानी युवाओं को देश का भविष्य बताया।
Advertisement Space