आबकारी विभाग ने 12 बोतल व्हिस्की बरामद की , मामला दर्ज


Aryan Academy AD

जालंधर : आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर रेंज जलंधर वेस्ट नवजीत सिंह ने बताया कि आबकारी अधिकारी जालंधर वेस्ट-बी जसप्रीत सिंह की देख-रेख में आबकारी इंस्पेक्टर सोमंत माही ने आबकारी पुलिस के ए.एस.आई. हरजीत सिंह के साथ करतारपुर के बौली मोहल्ला आबकारी नाका पर रूप लाल पुत्र सोहन लाल, निवासी मकान नंबर 4265 को पकड़कर उससे 12 बोतलें रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की।

Advertisement Space

सहायक कमिश्नर (आबकारी) रेंज जलंधर वेस्ट नवजीत सिंह ने आगे बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 231, दिनांक 23.09.2025 दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आबकारी विभाग द्वारा ऐसी नाकाबंदी जारी रखी जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment