बैंकॉक में धंस गई सड़क, देखते ही देखते कई कारें समा गईं गड्ढे में


Aryan Academy AD

थाईलैंड की राजधानी बेंकॉक में शहर के बीचो-बीच गुजरती एक सड़क अचानक धंस गई और देखते ही देखते इसमें कई कारें समा गईं। जिस कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सड़के बीच बने सिंकहोल और सड़क पर चलती गाड़ियों के इसमें समा जाने से हर कोई देखने वाला हैरान है कि अचानक इतनी गहरी सड़क कैसे धंस गई। यह घटना बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के पास घटी है।

Advertisement Space

इस हादसे की वजह पास ही से गुजरते एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन को बताया जा रहा है। इस सिंकहोल में कई बिजली के खंभे भी समा गए हैं। सिंकहोल के कारण आसपास की इमारतों को खतरा पैदा हो गया है। 50 मीटर गहरा गड्ढा 30 गुणा 30 मीटर चौड़ा है। इसके ऊपर फोरलेन सड़क गुजरती थी। फिलहाल रेलवे स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment