नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को भारत लाया गया


Aryan Academy AD

नेपाल में 9 सितम्बर को Gen Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्होंने इलाज के लिए भारत लाया गया है। संक्रमण की वजह से डॉक्टरों की सिफारिश पर उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली लाया गया है।

Advertisement Space

झालानाथ खनल नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी(यूएमएल) के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने 2011 में फरवरी महीने से अगस्त महीने तक नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 9 सितम्बर को नेपाल में हुई हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद सहित पूर्व प्रधानमंत्री के आवास को भी निशाना बनाते हुए हमला कर दिया था और आगजनी में रवि लक्ष्मी चित्रकार झुलस गई थीं। उनका बायां हाथ पूर तरह से जल चुका है और फेफड़ों में संक्रमण हो गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment