
चंडीगढ़ : पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए चीफ मिनिस्टर रंगला पंजाब फंड में लोगों द्वारा बड़े स्तर पर योगदान दिया जा रहा है। इस संदर्भ में एस.बी.आई. चंडीगढ़ सर्कल द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मुलाकात की गई। इस दौरान एस.बी.आई. द्वारा 1.55 करोड़ रुपये का चेक चीफ मिनिस्टर रंगला पंजाब फंड में भेंट किया गया।
इस मौके पर कृष्ण शर्मा चीफ जनरल मैनेजर एस.बी.आई., मनमीत सिंह छाबड़ा जनरल मैनेजर एस.बी.आई, काजल भौमिक डिप्टी जनरल मैनेजर एच.आर. एस.बी.आई, राजीव सरहिंदी अध्यक्ष, प्रियव्रत जनरल सचिव एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्कल और कौशल एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कामों की सराहना की।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट द्वारा इस प्राकृतिक आपदा के समय राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के वास्ते एस.बी.आई. ऑफिसर्स एसोसिएशन और एस.बी.आई. स्टाफ एसोसिएशन का धन्यवाद किया गया।