बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, पांच साल में बड़े धमाके होते रहे बिहार की सियासत में


Aryan Academy AD

बिहार विधानसभा चुनावों की आज शाम चार बजे घोषणा होने की उम्मीद है। 243 सीटों वाली विधानसभा के 2020 में हुए चुनावों में मुख्य राजनीतिक पार्टियों में भाजपा को 74, जद(यू) को 43, राजद के 75 और कांग्रेस को 19, भाकपा (माले) को 12 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी सीटों पर दूसरी पार्टियों और एक निर्दलीय उम्मीदवार को सीट पर जीत हासिल हुई थी।

2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के बाद से अब तक बिहार की राजनीति में काफी कुछ बदल गया है। मुख्य मुकाबला राजग गठबंधन और महागठबंधन के बीच हुआ था। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदल शामिल थे। राजग को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं।

Advertisement Space

हालांकि 2020 के चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 74 सीटें जीतने के बावजूद सरकार बनाने के लिए दावा पेश नहीं किया था। राजग गठबंधन में शामिल जद(यू), जिसने 43 सीटें जीती थीं, के नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया और मुख्यमंत्री बने।

अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने भाजपा पर जद(यू) को तोड़ने का आरोप लगाता हुए राजग गठबंधन से नाता तोड़कर महागठबंधन का हाथ थाम लिया और एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2025 तक आते-आते एक बार फिर 2024 में महागठबंधन का साथ छोड़कर राजग का हाथ थामा और दोबारा मुख्यमंत्री गए।

Advertisement Space

Leave a Comment