आप ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, पहली सूची में 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी(आप)  ने बिहार में चुनावी बिगुल फूंक दिया है और पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 11 विधानसभा सीटों  के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है ।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। वहीं एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन अभी सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर अटके हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन पर दबाव बना दिया है।

Advertisement Space

जारी की गई लिस्ट के मुताबिक बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वर(दरभंगा) से योगी चौपाल, तरैया(सारण) से अमित कुमार सिंह, कसबा(पूर्णिया) से भानु भारतीय,  बेनीपट्टी(मधुबनी) से शुभदा यादव,  फुलवारी(पटना) से अरुण कुमार रजक, बांकीपुर(पटना) से डॉ. पंकज कुमार, किशनगंज(किशनगंज) से अशरफ आलम, परिहार(सीतामढ़ी) से अखिलेश नारायण ठाकुर, गोविंदगंज(मोतिहारी) से अशोक कुमार सिंह और बक्सर(बक्सर) विधानसभा सीट से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

पार्टी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तैयार मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। ये मॉडल दो राज्यों में पहले से ही स्वीकृत रही है। बिहार में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुख्य मुद्दा रहेगा

Advertisement Space

Leave a Comment