राम नगर में बनेगा आरयूबी, जल्द फंड रिलीज करवाएंगे : बावा हैनरी


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
दो ओर से रेलवे लाइनों के बीच घिरे राम नगर और गांधी नगर को जल्द आरयूबी की तोहफा मिलेगा। इसके लिए प्रपोजल तैयार हो गई है और मामला रेलवे मंत्रालय के पास है। हालांकि पहले भी दो बार फिजीबिल्टी हो चुकी है लेकिन फाइनल फिजीबिल्टी रेलवे की ओर से की जाएगा। इस संबंध में जानकारी नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी जोकि राम नगर गांधी नगर निवासियों के दुख-सुख में शरीक होते रहते हैं आज भी वह राम नगर में बंता भगत कुटिया में जीया के शोक संतप्त परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे हुए थे ने मोहल्ला निवासियों को दी।

उनके साथ कांग्रेस नेता गुलशन कुमार सोढी, मदर लाल सोढी, हेमराज कैंथ, सुक्खा, मिंटू, अमन व अन्य मौजूद थे। इस दौरान बावा हैनरी ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने इस संबंध में जानकारी सांझा की थी। हैनरी ने बताया कि रेलवे मंत्रालय की तरफ से फिजीबिल्टी बनाए जाने के बाद जल्द आरयूबी बनाने के लिए फंड रिलीज करवाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी वर्ष की शुरूआत में फंड रिलीज हो जाएगा।

खत्म होगी जलभराव की समस्या
इस मौके पर बावा हैनरी ने बताया कि राम नगर गांधी कैंप जोकि बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या से जूझते हैं उनकी समस्या को लेकर वह पूरी तरह गंभीर हैं तथा इसके लिए जल्द मोहल्ला निवासियों के सामने परिणाम लाएंगे।

Advertisement Space

गाजी गुल्ला जोकि करीब 2 साल से लंबे समय से परेशानी से जूझ रहा है, समस्या का मूल कारण है तथा आगामी सप्ताह नगर निगम कमिश्नर से मिलकर सर्वे करवाया जाएगा और नया एस्टीमेट बनवा कर समस्या का हल निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जल भराव का जो भी मूल कारण है उसका जल्द निराकरण करवाया जाएगा।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment