
अमेरिकाःअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते कहा है कि यदि वह यूक्रेन के साथ लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त नहीं करता है तो वह यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकते हैं।
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच शांति करा दी है। अब इस शांति को औपचारिक रूप देने के लिए ट्रंप इजरायल के लिए रवाना हुए हैं ।
Advertisement Space
इसी दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति कराना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शनिवार और रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर चर्चा की, जिनमें जेलेंस्की ने टॉमहॉक जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों की मांग रखी थी। रूस ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दिए जाने की संभावना पर बेहद चिंता व्यक्त की है।
Advertisement Space