बिहार विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित IRCTC घोटाले में इनके खिलाफ आरोप तय किए हैं।

इस घोटाले में रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव (2004-2009) ने रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के दो होटलों (रांची और पुरी) का रखरखाव अनुचित तरीके से एक निजी फर्म को सौंपा था।

Advertisement Space

इस मामले में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। वहीं ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान (2004-2009), बिहार के निवासियों को रेलवे की ग्रुप D नौकरियां देने के बदले उनसे या उनके परिजनों से संबंधित कंपनियों के नाम जमीन ट्रांसफर करवाई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment