परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ग्रीस से आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत


Aryan Academy AD

 नवांशहरः दीवाली मनाने ग्रीस से आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, नवांशहर के बंगा रोड पर सब्जी मंडी के पास डिवाइडर पार करते समय संतुलन बिगड़ने से हरप्रीत सिंह (40) पुत्र अजीत सिंह सड़क पर गिर गया।

Advertisement Space

इसी दौरान लुधियाना से नवांशहर की तरफ से आ रही एक निजी कंपनी की बस के नीचे उसका सिर कुचला गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक ग्रीस में रहता था और 15 सितंबर को दिवाली मनाने के लिए भारत आया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।

Advertisement Space

Leave a Comment