कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च आप्रेशन, मुठभेड़ में 2 आंतकी ढेर


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 आंतकी ढेर हो गए। हालांकि, इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि सीमा पार से आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। सेना ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी ढेर हो गए।

Advertisement Space

सेना ने इलाके में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी है ताकि किसी भी संभावित घुसपैठ को रोका जा सके। वहीं संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के वारसन क्षेत्र के ब्रिजथोर जंगलों में आतंकियों के एक ठिकाने का भी पर्दाफाश किया। मौके से दो एके सीरीज राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment