
कनाडाः कनाड़ा के मिसीसागा और ब्रैम्पटन में पील रीजनल पुलिस ने डाक चोरी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 पंजाबी मूल के नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लगभग $4 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ भारतीय रुपए) की चोरी का आरोप है।
गिरोह मेल बाक्स से कीमती वस्तुएं चुराता था। चोरी की गई चीज़ों में चेक, सरकारी पहचान पत्र , क्रेडिट कार्ड और गिफ्ट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल थीं। पुलिस ने आरोपियों से 450 से अधिक चोरी की गई डाक को बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए 8 पंजाबियों की पहचान सुमनप्रीत सिंह (28) निवासी मिसीसागा,गुरदीप चट्ठा (29) निवासी मिसीसागा, जशनदीप जटाणा (23) निवासी मिसीसागा, हरमन सिंह (28) निवासी ब्रैम्पटन,,जशनप्रीत सिंह (21) निवासी ब्रैम्पटन, राजबीर सिंह (26) निवासी ब्रैम्पटन, उपिंदरजीत सिंह (28),निवासी ब्रैम्पटन ,मनरूप सिंह (23)निवासी ब्रैम्पटन शामिल है। पुलिस ने बताया कि वे अब पील क्राउन अटॉर्नी ऑफिस और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के साथ मिलकर यह करेंगे कि आरोपियों को कनाडा से निर्वासित किया जाए या नहीं।