अश्लील वीडियो बनाकर पाकिस्तानी लड़की ने फंसाया और फिर ……


Aryan Academy AD

राजस्थानः राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने सेना की जानकारी लीक करने के आरोप में अलवर से 10 अक्तबूर को आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 42 साल के मंगत सिंह के रूप में हुई है । पुलिस जांच में सामने आया कि मंगत को करीब 6 माह पहले एक पाकिस्तानी लड़की की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उन दोनों के बीच बातचीत वीडियो कॉल तक पहुंच गई। लड़की ने मंगत को अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल कर आर्मी एरिया की जानकारी मांगी। उससे अलवर के किसी आर्मी एरिया की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।

Advertisement Space

अप्रैल में मंगत ने पाकिस्तानी हैंडलर्स को इटाराणा कैंट एरिया की फोटोज भेजी । इसके बदले में उसे 8 हजार रुपए मिले। पहलगाम हमले के बाद, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने मंगत से सेना के वाहनों की मूवमेंट और लोकेशन की भी जानकारी मांगी। इसके बदले उसे 5 हजार और 3 हजार रुपए दिए गए। राजस्थान सी.आई.डी. ने जून माह से उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment