आप विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले ने पकड़ा तूल,पंजाब-चंडीगढ़ पुलिस में तू-तू मैं-मैं 


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आप के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षरकर नामांकन दाखिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रूपनगर पुलिस चंडीगढ़ पुलिस में तू-तू मैं-मैं हो गई ।

इससे पहले कि रोपड़ पुलिस चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर पाती चंडीगढ़ पुलिस उसे लेकर वहां से निकल गई। बताया जा रहा है कि रोपड़ पुलिस अब चंडीगढ़ पुलिस का पीछा कर रही है, ताकि चतुर्वेदी को हिरासत में लिया जा सके।

Advertisement Space

गौरतलब है कि जयपुर निवासी नवनीत चतुर्वेदी, जिन्होंने खुद को जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके समर्थन में नामांकन दाखिल किया था। कई विधायकों ने शिकायत की कि उन्हें सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश और पोस्ट दिखे जिनमें उन्हें चतुर्वेदी के प्रस्तावक के रूप में दर्शाया गया था, जबकि उन्होंने कभी सहमति नहीं दी थी।

Advertisement Space

Leave a Comment