
अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 3 आरोपियों को 10 पिस्तौल और 500 ग्राम अफीम गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह गिरोह लंबे समय से पंजाब और आसपास के राज्यों में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल था।
पंजाब पुलिस ने कहा कि वह राज्य में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस का यह भी कहना है कि आने वाले समय में ऐसे नेटवर्क पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पंजाब में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके।
Advertisement Space