
अमृतसरः अमृतसर में श्री दरबार साहिब के पास चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भांडाफोड किया है। पुलिस ने मौके से 4 युवतियों सहित होटल के मैनेजर को हिरासत में लिया है।
Advertisement Space
थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दरबार साहिब के पास कहिआ वाला बाजार में स्थित बी.आर. होटल में संदिग्ध लोग आ-जा रहे हैं । वहां गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात अचानक रेड की, जिसके बाद वहां से आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद चार लड़कियों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement Space