
अमृतसरः भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख संगत का जत्था पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में स्थित गुरुघरों की यात्रा पर प्रत्येक वर्ष जत्था रवाना होता है। ये यात्रा 29 जून को लाहोर के लिए रवाना होनी थी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा है कि वर्तमान हालातों को देखते हुए यह निर्णय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है। इस यात्रा के लिए 200 से ज्यादा आवेदन आए थे। इस बीच एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह थामी ने केंद्रीय मंत्री मजूमदार की उस हरकत की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने एक सिख युवक पर चप्पल फेंक दी थी।
Advertisement Space