
जालंधरः खाटू श्याम जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जय माता चिंतपूर्णी सेवा सोसायटी, बाबा मोहन दास नगर, जालंधर की ओर से “एक शाम बालाजी खाटू श्याम जी के नाम” भव्य चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर बाबा खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बालाजी खाटू श्याम जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजकों के धार्मिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा श्री अश्वनी अग्रवाल को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, भक्ति गीत और आरती के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, श्रद्धालुओं और समाजसेवियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया।