राहुल गांधी ने फिर दोहराए वोट चोरी के आरोप, कहा-ब्राजील की मॉडल ने 10 बूथों पर 22 वोट डालीं


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर हरियाणा में वोट चोरी के आरोप दोहराए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है – और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं।

राहुल गांधी ने फिर दोहराए वोट चोरी के आरोप, कहा-ब्राजील की मॉडल ने 10 बूथों पर 22 वोट डालीं
राहुल गांधी ने आरोप दोहराते हुए तथ्य उजागर किए कि कैसे-

  • ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट – अलग-अलग नाम से
  • एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में – नाम हर बार नया
  • एक ही घर में 501 वोटर दर्ज – वो घर जो सिर्फ़ कागजों पर है
  • पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर
  • हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह हैं – इनमें कई BJP के नेता और कार्यकर्ता
  • दो मंज़िला पुराने मकान, कोई ‘फुटपाथ या खंभा’ नहीं, फिर भी “मकान संख्या 0”

गांधी ने कहा कि मानना पड़ेगा – “व्यवस्था” सच में टाइट थी और ये साफ है कि EC और BJP ने मिल कर हरियाणा का चुनाव चुराया है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान के युवाओं, देश के Gen-Z से आग्रह करता हूं – सत्य और अहिंसा का हाथ थाम कर चलें और भारी संख्या में निकल कर मतदान करें।

वोट चोरी को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने का यही सबसे बड़ा हथियार है।

Advertisement Space

Leave a Comment