पंजाब के राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के बेटे का एक्सीडेंट, उनकी लेक्सस कार से टकराई


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब के राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के प्रेजिडेंट राजिंदर गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। अभिषेक अपनी लग्जरी कार (लेक्सस LX 570) से दिल्ली से लौट रहे थे कि राजपुरा जीटी रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, भाग्यवश अभिषेक गुप्ता बाल-बाल बच गए हैं। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। यह घटना मंगलवार रात राजपुरा के पास हुई बताई जा रही है।

बता दें कि राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित उत्पाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात किए जाते हैं।

Advertisement Space

वह 1 अरब अमेरिकी डॉलर के उद्यम ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

अक्टूबर 2025 में, आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद वे राज्यसभा सांसद बने।

Advertisement Space

Leave a Comment