
जालंधरः पंजाब के जालंधर में सुरिंदर सैनी नाम के एक समाज सेवक पर सीनियर महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला पत्रकार ने सुरिंदर सैनी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत दी है। शिकायत में महिला पत्रकार गीता वर्मा ने कहा है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और उनके स्टाफ को धमकियां दी गई है।
सीनियर महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि सुरिंदर सैनी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और जातिसूचक शब्द भी बोला है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि सुरिंदर सैनी पर तत्काल रूप से FIR दर्ज की जाए।
आज मीडिया क्लब के चेयरमैन अमन मेहरा, जनरल सेक्रेटरी महाबीर सेठ, बिट्टू ओबराय, शिवदीप, राजकुमार साकी, सुमित महेंद्रु समेत कई पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात कर इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सुरिंदर सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर इस संबंध में सुरेंद्र सैनी का पक्ष लेने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया।
