मैच खेल रहे कबड्डी खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत


Aryan Academy AD

जिला संगरूर के भवानीगढ़ के बलियाल गाँव के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल की आज कबड्डी मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह फतेहगढ़ साहिब के रूपाहेड़ी गाँव में एक कबड्डी टूर्नामेंट में खेलने गए थे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके साथियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ही बिट्टू बलियाल के दिल में स्टंट पड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें खेलने से मना किया था।

Advertisement Space

बता दें कि बिट्टू बलियाल लंबे समय से बीमार थे। उन्हें तीन बार स्टंट करने पड़े थे। काफी जद्दोजहद के बाद बिट्टू मैदान पर लौटे, लेकिन कल चल रहे मैच में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से कबड्डी खेल जगत में शोक का माहौल है।

Advertisement Space

Leave a Comment