
दिल्ली ब्लास्ट के शुक्रवार की रात जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि थाने का एक हिस्सा ढह गया और 300 मीटर दूर तक शव शव बिखर गए। वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग लग गई। धमाके एक तहसीलदार और इंस्पेक्टर सहित 9 लोगों की मौत हो गई। घायलों में ज्यादातर पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इस विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की संभावना व्यक्त की जा रही है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह आतंकी घटना थी या हादसा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह धमाका रात 11.15 बजे के करीब हुआ
घायलों में पांच को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबिक बाकी को श्रीनगर के अन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के समय पुलिस उस समय व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल केस में जब्त विस्फोटकों की सैंपलिंग कर रही थी कि इतना बड़ा धमाका हो गया।अभी तक यह साफ़ नहीं है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक पुलिस स्टेशन में था या विस्फोटक का कुछ हिस्सा ही वहां लाया गया था।
यह वही विस्फोटक थे जो हरियाणा के फरीदाबाद में डॉ. मुज़म्मिल गनई के किराए के घर से बरामद किए गए थे। गनई पहले ही दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ़्तार है।