सऊदी अरबः यात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकराई,42 भारतीयों की मौत


Aryan Academy AD

सऊदी अरबः सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीय नागरिकों की बस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।

Advertisement Space

हादसा भारतीय समयानुसार सुबह करीब 1:30 बजे मुफरिहात इलाके के पास हुआ। बस में सवार कई यात्री उस समय सो रहे थे। अभू तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे। ये सभी हैदराबाद और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों से उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे। सभी तीर्थयात्री मक्का से मदीना जा रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय प्रशासन ने 42 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment