पत्नी और सास को मौत के घाट उतारने के बाद पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या


Aryan Academy AD

गुरदासपुर: गुरदासपुर के थाना दोरांगला के अंतर्गत आने वाले गांव खूथी में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

आरोपी बीर सिंह गुरदासपुर की केंद्रीय जेल में गार्ड के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन था। पत्नी अकविंदर कौर (32) काफी समय से अपनी मां गुरजीत कौर (55) के साथ गांव खूथी में रह रही थी।

Advertisement Space

इसी को लेकर वह काफी समय से परेशान था। पत्नी और सास की हत्या बाद वह मौके से फरार होकर गुरदासपुर स्थित नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर 7 वाले अपने फ्लैट में जाकर छिप गया।

सूचना मिलने पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर आरोपी को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान बीर सिंह ने अचानक AK-47 राइफल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement Space

Leave a Comment