
जालंधरः इंडस्ट्रीयल एरिया में लगता सब्जी मंडी के कारण सड़क जाम लगा रहता था और लोगों को कापी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों सहित आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज वार्ड न. 81 के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सब्जी मंडी को सड़क से काफी पीछे करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
सड़क पर से सब्जी मंडी हटने से लोगों को भारी राहत महसूस हुई। मौके पर अश्वनी अग्रवाल की ओर से सफाई व्यवस्था को देखते हुए जेसीबी के माध्यम से सफाई कार्य करवाया।
चेयरमैन अग्रवाल ने बताया कि वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी क्षेत्र में साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित माहौल बनाने के लिए लगातार कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अपने वार्ड ही नहीं अगर दूसरी वार्डों में भी कोई जन समस्या है तो वह उसके लिए भी मेयर से मिलकर जन समस्या का समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है। इसलिए वह दिन रात लोगों की सेवा में उपस्थित हैं।
