लाडोवाल टोल प्लाजा पर एनकाउंटर में आतंकियों के बारे में अहम खुलासे, सलमान के घर पर हमले का भी लिंक


Aryan Academy AD

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर बीते गुरुवार को दो आतंकियों के हुए एनकाउंटर के बार में आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम खुलासे किए। सीपी शर्मा ने बताया कि दोनों पाकिस्तान के एक हैंडलर जसवीर उर्फ ​​चौधरी के संपर्क में थे तथा उन्हें पंजाब में ग्रेनेड हमले करने के लिए भेजा गया था।

सीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी लॉरेंस गैंग से जुड़े एक मॉड्यूल का हिस्सा हैं, और एक आतंकवादी का सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति से भी लिंक है।

Advertisement Space

एनकाउंटर में घायल हुए दोनों आतंकवादियों का इलाज अस्पताल के एक बंद वार्ड में चल रहा है।

पकड़ा गया एक आतंकवादी पंजाब के अबोहर का और दूसरा राजस्थान का रहने वाला है। एनकाउंटर के दौरान एक को पांच और दूसरे को दो गोलियां लगीं। हालांकि, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment