एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार


Aryan Academy AD

मोहालीः एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​और SAS नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आज दोपहर डेरा बस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास हुई गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जुड़े चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें विदेश बैठा गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ऑपरेट कर रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हाईवे के किनारे एक घर में छिपे आरोपियों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए।

Advertisement Space

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह ग्रुप अपने विदेश में रहने वाले हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था और ट्राइसिटी और पटियाला इलाके में टारगेटेड हमलों की योजना बना रहा था।

बरामदगी: सात .32 कैलिबर पिस्तौल और 70 जिंदा कारतूस

Advertisement Space

Leave a Comment