नशे में धुत्त चंडीगढ़ पुलिस के ASI का कारनामा, सिंगल रोड पर दौड़ाई तेज रफ्तार कार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: नशे में धुत पुलिस कर्मी द्वारा 12 से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त चंडीगढ़ पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बर्ड वाला से कैंबवाला की सिंगल रोड पर अपनी बेकाबू कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी।

इसी बीच स्कूल बस को सामने से टक्कर मारने के बाद कार रुक गई। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बस से टक्कर के बाद एएसआई की कार का शीशा टूट गया और वह भी घायल हो गया।

Advertisement Space

स्कूल बस से टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने एएसआई को घेरकर पुलिस को शिकायत दी।पीसीआर टीम ने मौके पर पहुंचकर एएसआई को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उच्च अधिकारियों द्वारा एएसआई पर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए है।

Advertisement Space

Leave a Comment