
जालंधर : जनहित सुधार सभा की बैठक प्रधान प्रधान गुलजारी लाल सारंगल की अध्यक्षता में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुरेन्द्र चौधरी जोकि पठानकोट में स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज को सभा सदस्यों के साथ आमंत्रण देने गए थे, ने बताया कि हर वर्ष की भांति नव वर्ष 2026 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में एक जनवरी को 120 फुटी रोड पर नरूला पैलेस में महान संत सम्मेलन करवाया जा रहा है।
सम्मेलन में स्वामी गुरदीप गिरी जी पठानकोट वाले अमृत वर्षा कर संगत को निहाल करेंगे, जिसकी तैयारियां की जा रही है। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी दिए जाएंगे।
चेयरमैन प्रताप सारंगल ने बताया कि समारोह में संगत के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर ओम प्रकाश सांरगल, सुखदेव थापा, तिलक राज मीनिया, करतार सारंगल, देसराज सारंगल, सुरेन्द्र चौधरी, बिट्टू, अविनाश चंद्र, भजन लाल, नरेश काका, अशोक कुमार, रवि कुमार व अन्य मौजूद थे।
