क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश,आधुनिक हथियारों सहित 6 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान संचालित क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आधुनिक हथियारों सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर जानकारी देते बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान स्थित हैंडलर के सीधे संपर्क में था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए हथियारों की खेप के लिए लोकेशन और कॉर्डिनेट भेजता था।

Advertisement Space

गिरफ्तार तस्कर इन हथियारों को पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्करों से कुल छह पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें पांच .30 बोर और एक पीएक्स5 9एमएम पिस्तौल शामिल है।

Advertisement Space

Leave a Comment