अमतसर में भयानक हादसा 3 दोस्तों की मौत, बेकाबू होकर कार दीवार से टकराई

अमृतसर : अमृतसर बाईपास पर भयानक सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात 12 से 2 बजे के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार गांव लोपोके की तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर महिला वाले पुल के पास अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक सनी, जो गांव चक मिश्री खान का रहने वाला है, को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

मरने वाले तीनों युवकों में से एक गांव चक मिश्री खान, दूसरा गांव लोपोके और तीसरा गांव बोपाराय बाज कलां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment