डोर-टू-डोर जाकर वार्ड की समस्याएं जान रहे चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधरः काउंसर एवं अग्रवाल वैलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल जोकि बीते कल विदेश दौरे से लौटे हैं, डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं जान रहे हैं। हालांकि विदेश दौरे को दौरान भी वह वार्डवासियों के संपर्क में रहे लेकिन विदेश से लौटते ही वार्डवासियों के साथ रूबरू हो रहे है।

इसके साथ ही उन्होंने पार्कों में चल रही सभी गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को पार्षद अग्रवाल के समक्ष रखा। पार्षद ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement Space

अग्रवाल ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और पार्कों को बेहतर बनाना तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से भी सफाई एवं हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

बता दें कि अश्वनी अग्रवाल को काउंसलर चुने हुए एक वर्ष होने वाला है। इस समय के दौरान उन्होंने अपनी वार्ड में जो विकास कार्य करवाएं हैं, शायद ही जालंधर की किसी ओर वार्ड में हुए हों।

Advertisement Space

Leave a Comment