करियाना व्यापारी की बेरहमी से हत्या, मर्डर करने के बाद कार को लगाई आग

नवांशहरः नवांशहर में करियाना कारोबारी की हत्या कर कार को आग लगाने का मामला सामने आया है । कारोबारी की पहचान रविंदर सोबती के रूप में हुई है ।

मृतक के बेटे सुमित सोबती ने बताया कि उनके पिता अपनी कार लेकर बंगा रोड पर घरेलू काम करने वाली महिला को लेने के लिए गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर जब उन्होंने उन्हें फोन किया तो उसके पिता ने फोन नहीं उठाया।

Advertisement Space

वह जब उनकी तलाश में निकले तो पिता की आई20 कार खालसा फार्म के नजदीक पोल से टकराई हुई मिली । कार में आग लगी हुई थी । आग बुझाने पर पता चला कि अंदर उनकी लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment