
जालंधर स्थित गुलाब देवी हॉस्पिटल में आयोजित भगवान धन्वंतरी उत्सव के अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस पावन अवसर पर आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक मेडिकल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बी.डी. शर्मा द्वारा श्री अश्वनी अग्रवाल को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
Advertisement Space
उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरी स्वास्थ्य और आरोग्य के प्रतीक हैं, और ऐसे आयोजनों से समाज में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में डॉक्टर, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement Space