घने कोहरे के कारण हवाई-सड़क यातायात प्रभावित, गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा जिला


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब-चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह  घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 1 जनवरी तक बनी रह सकती है।

पंजाब का गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में मैदानी इलाकों का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement Space

अमृतसर और हलवारा में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई, जबकि पटियाला में भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। अमृतसर में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंडिग नहीं कर पाई। 

  

Advertisement Space

Leave a Comment