
चंडीगढ़ः साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार हत्या मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गए।
आज सुबह राम रहीम करीब 11 बजे जेल से बाहर निकला। उनको लेने के लिए पहले से ही डेरे की गाड़ियां आई हुई थी। राम रहीम इस बार अपने सिरसा डेरे में ही रहेगा। उसकी सुरक्षा के लिए डेरे के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space