जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर देखी गई ड्रोन गतिविधि


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कशमीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पास स्थित सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां दर्ज की गई हैं,जिसे लेकर सुरक्षा एजैंसियां सर्तक हो गई हैं।

ड्रोन की हरकतें सामने आने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा से जुड़े सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर लागू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीमा से सटे अग्रिम इलाकों में कम से कम पांच ड्रोन की गतिविधियां नोट की गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया।

Advertisement Space

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इन ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने की कोशिश की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment