पंजाब-चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा, कल इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का कहर जारी है। शनिवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट  जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार  अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।

Advertisement Space

शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं, जबकि 23 और 24 जनवरी को मूसलाधार बारिश की संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment