SC से भी शिअद नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत,अगली सुनवाई 2 फरवरी को

चंडीगढ़ःआय से अधिक सम्पति मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है।

अब मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी। वहीं पंजाब सरकार ने अदालत से अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।

Advertisement Space
बता दें बिक्रम मजीठिया फिलहाल नाभा जेल में बंद हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है। वहीं, अदालत ने मजीठिया को जेल में खतरे को लेकर सवाल भी उठाया।
Advertisement Space

Leave a Comment