
बरनाला: बरनाला के गांव महल खुर्द गांव में विद्यार्थियों से भरी मिनी बस अंसतुलित होकर पलट गई। इस घटना में लगभग 14 विद्यार्थी घायल हो गए ।
बस पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Advertisement Space
वहीं घायलों को पास के कम्यूनिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां घायलों में से 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है,जिन्हें बरनाला सिविल अस्पताल रैफर किया गया है। बाकी सभी विद्यार्थियों का इलाज फिलहाल महल कलां के अस्पताल में ही चल रहा है।
Advertisement Space