
मानसा: मानसा में पड़ोसियों ने पूर्व महिला सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को पड़ोसियों ने अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार पूर्व महिला सरपंच अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दंपति पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
Advertisement Space
हमलावरों ने पूर्व सरपंच के पति पर भी फायरिंग की। हालांकि, गोली गाड़ी में लगने के कारण उसका पति बाल-बाल बच गया, जबकि महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पूर्व महिला सरपंच की पहचान महेंद्रजीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Space