पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, पटियाला में गिरे ओले


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आज चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली ,लुधियाना,जालंधर में  बारिश हो रही है। वहीं पटियाला में ओले गिरे हैं। मोहाली और अमृतसर में अंधेरा छाने से दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग  ने गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर) और मलेरकोटला में गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार काफी तेज रह सकती है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी  की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement Space

 

   

Advertisement Space

Leave a Comment