14 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम लुढ़का सोना,चांदी की कीमतों में भी कमी


Aryan Academy AD

 नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में इजाफे के बाद एक बार फिर दामों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 14,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

Advertisement Space

बिल्कुल शुद्ध सोने का भाव 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत पांच प्रतिशत टूटकर 3,84,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। सोने और चांदी  की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

Advertisement Space

Leave a Comment