
गुरदासपुरः गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की खाना खाने से अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों का कहना है कि शायद बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है।
वहीं, बीमार छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चों को दिया जाने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं होता। इस संबंध में वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसी लापरवाही के कारण बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ है।
Advertisement Space
Advertisement Space