माली में 3 भारतीय किडनैप


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः माली में 1 जुलाई को डायमंड सीमेंट फैक्टरी पर हमला हो गया। इस दौरान हमलावर 3 भारतीयों को किडनेप करके ले गए हैं. इस मामले में विदेश मंत्रालय ने चिंता जताते हुए माली सरकार से भारतीयों की सकुशल रिहाई की मांग की है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक 1 जुलाई को हथियारों से लैस कुछ लोगों ने फैक्टरी पर हमला किया और तीन भारतीय को अगवा कर ले गए। अभी तक किसी भी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास के अधिकारी, पुलिस और डायमंड सीमेंट फैक्टरी के साथ संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने माली में रह रहे सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment