
नई दिल्लीः सुरक्षा एजैसिंयों ने नई दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा नई दिल्ली में आईईडी हमले की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
Advertisement Space
सुरक्षा एजैंसियों द्वारा लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लश्कर के आतंकी देश के किसी बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं। खासकर दिल्ली के चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर पर खतरा हो सकता है।
Advertisement Space