सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप ने जताई नाराजगी,टैरिफ नीति से पीछे हटने से साफ इनकार


Aryan Academy AD

अमेरिकाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें  अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लगाए गए टैक्स को अवैध करार दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप ने नाराजगी जताते कहा कि यह निर्णय निराशाजनक है।  अदालत के आदेश के तुरंत बाद ही ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत का नया अस्थायी आयात शुल्क लागू कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ग्लोबल टैरिफ के चलते  भारत के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा।  भारत को टैरिफ देना होगा , जबकि अमेरिका नहीं देगा।

नया 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ 24 फरवरी से लागू होगा और यह फिलहाल 150 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में प्रस्ताव लाया जाएगा। संसद तय करेगी कि इस टैरिफ को आगे भी जारी रखना है या नहीं। ट्रंप ने  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता जारी रहेगा।  

Advertisement Space

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि 10 प्रतिशत का यह अस्थायी आयात शुल्क अमेरिका में आने वाले सभी विदेशी सामान पर लागू होगा। सरकार के मुताबिक, यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार असंतुलन को ठीक करने, घरेलू उद्योगों, किसानों और निर्माताओं की रक्षा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। ट्रंप ने दोहराया कि टैरिफ उनकी आर्थिक नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे अमेरिका को फायदा होगा।

Advertisement Space

Leave a Comment