
चंडीगढ़: पंजाब में रोजाना निकलती तेज धूप के चलते अब सर्दी का मौसम लगभग खत्म हो चुका है। बस अब सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है।
Advertisement Space
मौसम विभाग के अनुसार आगामी सात दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और दिन का तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement Space